A movement for every aspirant of Madhya Pradesh. Lace up, show up, and run for the future of our youth — Run for OTF, Run for Future.
OTF (One Time Fees) योजना मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसमें अभ्यर्थी केवल एक बार शुल्क जमा करके जीवनभर सभी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन कर सकेंगे। इस योजना का उद्देश्य गरीब, मध्यमवर्गीय एवं ग्रामीण युवाओं के लिए सरकारी नौकरी तक पहुंच को आसान और सुलभ बनाना है।
हर बार की फीस का बोझ खत्म — एक बार भुगतान, जीवनभर अवसर।
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए सरकारी परीक्षाओं तक बराबर पहुंच।
मध्यप्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों की आवाज़ — एक मंच, एक मांग।
प्रत्येक छात्र सालभर में ₹10,000 से ₹15,000 तक की बचत कर सकेगा।
एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद, साल भर की सभी सरकारी परीक्षाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹0 होगा।
गरीब और किसान परिवार के बच्चों को हर महीने नए फॉर्म की फीस के लिए माता-पिता के सामने हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।
बड़ी परीक्षाओं के लिए प्रोत्साहन — छात्र बिना डरे MPPSC जैसी महंगी फीस वाली परीक्षाओं में भी किस्मत आज़मा सकेंगे।
मानसिक शांति — पूरा ध्यान "तैयारी कैसे करें" पर होगा, न कि "अगले फॉर्म के पैसे कहाँ से आएंगे" पर।
युवाओं में सरकारी नौकरी के प्रति विश्वास बढ़ेगा।
अमीर और गरीब दोनों छात्रों को समान रूप से हर परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए वरदान — परिवार बेटियों के कई फॉर्म भरने में नहीं हिचकिचाएंगे।
पैसे की कमी के कारण कोई युवा परीक्षा से वंचित नहीं रहेगा।
एक बार रजिस्ट्रेशन से बार-बार डॉक्यूमेंट अपलोड करने की Error की संभावना कम होगी।
मध्यप्रदेश पूरे देश के लिए मॉडल बन सकता है।
फीस की बचत से छात्र अच्छी किताबें, ऑनलाइन कोर्स या टेस्ट सीरीज़ खरीद सकेंगे।
मध्यप्रदेश के लाखों युवाओं की आवाज़
हमारा लक्ष्य — एक अभ्यर्थी · एक फीस · सभी सरकारी परीक्षाएं।
हर कदम एक आवाज़ है। हर धावक एक उम्मीद। OTF Marathon सिर्फ एक दौड़ नहीं, यह मध्यप्रदेश के युवाओं के सपनों, संघर्ष और भविष्य के लिए एक आंदोलन है।
Mela Ground से Phoolbagh Maidan तक — गवालियर की सड़कों पर एक आवाज़, एक मांग।
Registrations are open. Be a part of Madhya Pradesh's biggest youth movement.
Register Now →